कोडरमा I नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम मसमोहना निवासी एक 14 वर्षीय नबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया है। उक्त मामले को लेकर पीड़िता के द्वारा नवलशाही थाना मे लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्वाई की मांग कि गई है। दिए गए आवेदन मे पीड़िता ने बताया की 4 मई गुरुवार को उनके माता- पिता शादी सामारोह मे शामिल होने डोमचांच बगरीडीह नानी के घर गए थे, और मै घर पर थी, इसी दौरान गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे तीन अनजान युवक आए और मुझे घर के बाहर ले गए, जहां मेरे साथ दुष्कर्म किया गया, किसी तरह मैं उन लोगों बचकर आई और उक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उन लड़कों में से एक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के ग्राम बगरीडीह निवासी शंकर दास पिता घोपलाल दास के रूप में हुई वहीं अन्य दो युवकों को नहीं पहचान पाई। नवलशाही थाना में दिए गए आवेदन के अलोक मे थाना कांड संख्या 32/23 भा0 दा0 वि0 की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दर्ज करते हुए घटना मे सामिल आरोपियों की धर-पकड़ मे पुलिस जुट गई है।