बेरमो। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व.जगरनाथ महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. जगरनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी और पुत्र से भी मिले। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस के सचिव कुमार गौरव, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, चेयरमैन राकेश कुमार सिंह,बेरमो प्रखंड कॉंग्रेस कमिटि के अध्यक्ष छेदी नोनिया ,क्षेत्रिये सचिव शिवनंदन चौहान, गणेश निषाद, उत्तम सिंह,परवेज अख्तर ,श्रीकान्त मिश्रा ,झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी,सचिव जयनारायण महतो, आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।