संवाददाता, मसलिया/ स्वः राधानाथ हेंब्रम पुण्यतिथि पर प्रखंड के दुधानी गांव में 15 फरवरी को फुटबॉल मैच का फाइनल खेल होगी। यह जानकारी स्वः हेंब्रम के वशंज प्रियनाथ हेंब्रम ने दी। श्री हेंब्रम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष स्वः राधानाथ हेंब्रम के पुण्यतिथि पर खेलप्रेमियों की सहयोग से फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है। फाइनल मैच 15 फरवरी को किया जाना है। हर साल मुख्य अतिथियों के हाथों से विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया जाता है। इस साल सुबे के पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी के हाथों से पुरस्कृत किया जायेगा।