100 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा
चकाई I साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने वाला है गुरुवार की सुबह 07 : 05 बजे से शुरू होकर सूर्य ग्रहण अपराह्न 12 : 29 बजे खत्म होगा यह सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि 19 साल बाद मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है साथ ही साथ यह सूर्य ग्रहण तीन रूपों में अर्थात आंशिक पूर्ण और कुंडलाकार में दिखेगा 100 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब एक ही दिन में तीन तरह के सूर्य ग्रहण दिखेंगे साल का पहला सूर्य ग्रहण 05 घंटे 24 मिनट का होगा सूर्य ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव पूरे देश दुनिया पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है जहां सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं रहता है कल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा ऐसे में इस दौरान मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और सभी धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि यह मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव मेष राशि के जातकों पर दिखाई देगा सर्वविदित है कि भारत को छोड़कर कंबोडिया चीन अमेरिका माइक्रोनेशिया मलेशिया फिजी जापान समोआ सोलोमन बरूनी सिंगापुर थाईलैंड अंटार्कटिका ऑस्ट्रेलिया वियतनाम ताइवान पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया फिलीपींस दक्षिण हिंद महासागर दक्षिण प्रशांत महासागर और न्यूजीलैंड में ग्रहण को देखा जा सकेगा उल्लेखनीय है कि इस सूर्य ग्रहण के बाद इस वर्ष एक और सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगेगा साल 2023 का यह अंतिम सूर्य ग्रहण होगा