थानेसर हल्के की सडक़ों का नवनिर्माण करने पर सरकार खर्च कर रही है करोड़ों का बजट :सुधा

नप थानेसर की 7 सडक़ों के निर्माण व रिपेयर पर खर्च होगी 1169.12 लाख की राशि, थानेसर हल्के के विकास में नहीं आने दी जाएगी बजट की कोई कमी

Screenshot_20230505-180717

कुरुक्षेत्र (दलबीर मलिक)I विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हल्के के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार की तरफ से सडक़ों के नवनिर्माण पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इस हल्के के खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कोई भी मुख्य मार्ग खराब नहीं मिलेगा। सभी मार्गों का धीरे-धीरे निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि सरकार ने नगर परिषद थानेसर की 11 सडक़ों के नवनिमार्ण के लिए 11 करोड़ 69 लाख 12 हजार रुपए का बजट भी मुहैया करवाया है। जल्द ही इन सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पुलिस पोस्ट सेक्टर 8 से पावर ग्रिड रोड तक सडक़ के निर्माण पर 18 लाख 93 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार केडीबी रोड पर सर्किट हाउस से जेसीआई चौंक तक 58 लाख 19 हजार, आयुर्वेदिक कालेज चौंक से सर्किट हाउस चौंक तक 59 लाख 73 हजार, सेक्टर 3 व 4 के डिवाईडिंग रोड सेक्टर 4 के प्वाईंट से आयुर्वेदिक कालेज से सुंदरपुर चौंक वाया सेक्टर 4, सेक्टर 8 सामुदायिक केंद्र से विज्डम वल्र्ड स्कूल तक 2 करोड़ 60 लाख 78 हजार, उमरी रोड पर मकान नंबर 1 सेक्टर 30 से पावर ग्रिड कालोनी तक सडक़ के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ 80 लाख 65 हजार, केडीबी रोड से एयरफोर्स चौंक सेक्टर 4-8 डिवाइडिंग रोड तक 4 करोड 43 लाख 84 हजार और आईपीबी रोड पर विनय बूटीक से उमरी रोड वाया गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर 3 तक 47 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। विधायक ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। अभी हाल में ही सरकार ने थानेसर हल्के की करीब 15 सडक़ों का निर्माण पर 25 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया गया है। इस शहर की कोई सडक़ खराब नहीं मिलेगी। सभी सडक़ों का धीरे-धीरे निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए कभी धन की कमी नहीं आने दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में विकास कार्य तेजी के साथ पूरे किए जा रहे है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z6iw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *