शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल टुर्नामेंट में काठीकुंड प्रखंड से तीन टीम शामिल करने की मुखिया संघ ने की मांग

1

काठीकुंड/ 12 फरवरी से प्रारंभ होने वाले शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर प्रखंड के सभी 12 मुखिया गुरुवार को काठीकुंड थाना प्रभारी से मिले.  प्रतियोगिता में प्रखंड के पंचायत से टीमों को शामिल नहीं किये जाने पर,अपनी नाराजगी का इजहार थाना प्रभारी रूपेश कुमार के समक्ष किया. सभी ने कहा कि,जब प्रखंड में होने वाले खेल प्रतियोगिता में प्रखंड के खिलाडियों को ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलेगा,तो फिर प्रखंड में इसका आयोजन कराने का कोई उद्देश्य नजर नहीं आता. सभी पंचायत के मुखिया ने प्रखंड से कम से कम तीन टीम लेने की मांग की,जिसमें खिलाड़ी प्रखंड के किसी भी पंचायत से खेल सकेंगे. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि,इस संबंध में वरीय अधिकारी को अवगत कराया जायेगा. अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी,जिसमें गांव या पंचायत स्तर पर होने वाले छोटे मोटे विवादों के निपटारे में ग्राम प्रधान द्वारा किये जाने वाले फैसले को प्राथमिकता देने की बात कहीं गयी. महाशिवरात्रि मेला के दौरान काफी भीड़भाड़ होती है,जिसको देखते हुए मुख्य मुख्य जगहों पर ब्रेकर लगाने की मांग की. इसके साथ ही मेला के दौरान रात 10 बजे तक कोयला गाड़ी का रूट मेला क्षेत्र से डाइवर्ट करने या मेला के लिये निर्धारित समय सीमा तक नो एंट्री लगाने की मांग की गयी. थाना प्रभारी ने सभी मुद्दों se अपने वरीय अधिकारियों को अवगत कराने और निर्देशानुसार काम करने की बात कही.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kphm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *