पड़ोसी धपरा पंचायत के मुखिया ने राहा कब्रिस्तान का हैंडपंप कराया ठीक

IMG-20230221-WA0067
बसंतराय।  प्रखंड के धपरा पंचायत के नौजवान मुखिया मोहम्मद आलमगीर ने ‘जल ही जीवन है’ के संदेश को समझते हुए राहा पंचायत के कब्रिस्तान में स्थित खराब पड़े हैंडपंप को मंगलवार को ठीक कराया। जल संकट को दूर करने के लिए धपरा पंचायत के मुखिया आलमगीर आलम ने अपने पड़ोसी राहा पंचायत अंतर्गत कब्रिस्तान पर अवस्थित खराब पड़े चापानल को ठीक करवाकर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। पिछले दिनों अखबार में चापाकल के खराब होने की खबर प्रमुखता से छपी थी। प्रकाशित खबर पर मुखिया आलमगीर आलम ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए चापाकल को ठीक करवाया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त किया जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे सदैव कृत संकल्पित हैं। साथ ही मानवीय आधार पर अगर मेरे पड़ोस के पंचायत में भी किसी तरह की समस्याएं हैं और वह मेरे स्तर से हल हो सकता है। मैं निरंतर उसके लिए प्रयास करता रहूंगा। इसी कड़ी के रूप में उन्होंने राहा कब्रिस्तान पर खराब पड़े चापानल को मरम्मत कराया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक एक बूंद जल को बचाकर मानव संकट को दूर करने का प्रयास करें एवं निकले हुए जल को पुनः भूगर्भ में करने हेतु प्रयास कर जल संरक्षित करें, ताकि भूगर्भीय जल स्तर बचा रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/96i7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *