कुडमी विकास मोर्चा की हुई बैठक अन्दोलन को ले बनी रणनीति

IMG-20221231-WA0057
बगोदर। बगोदर स्थित खेल स्टेडियम में  कुडमी/कुरमी विकास मोर्चा की शुक्रवार को  बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कुडिमो के प्रखंड अध्यक्ष कुंजलाल महतो ने किया जबकि  संचालन उपाध्यक्ष  उमेश महतो ने किया।बैठक मे कुडमी को अनुसूचित जनजाति मे शामिल करने तथा समाज मे फैली व्याप्त कुरीतियों को दूर करने जिसमे शादी विवाह मे दहेज लेने व देने ,डीजे पर शादी विवाह मे  रोक लगाने निर्णय लिया गया। तथा कुड़माली नेगाचारी से शादी करवाने पर जोर दिया गया।बैठक में वाक्ताओ ने कहा कि  कुडमी को अनुसूचित जनजाति मे केन्द्र सरकार को शामिल करना होगा।विगत 12 दिसम्बर को दिल्ली मे सांसद भवन का हुडका जाम किये थे।वह सिर्फ झांकी है।पूरी फिल्म आभी बाकी है।अगर  केन्द्र सरकार समय रहते कुडमी को अनुसूचित जनजाति मे शामिल नही किया तो आने वाले समय मे झारखंड,उडीसा व बंगाल की कुडमी जाति उग्र आन्दोलन कर आर पार की लडाई के लिए तैयार है।बैठक मे कुडमी विकास मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव रामचंद्र महतो,कुवियूमो के केन्द्रीय अध्यक्ष रामचंद्र महतो,कुवियूमो के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार,चुरामणी महतो, मुखिया तुलसी तालवार,प्रदीप महतो,झरी महतो,महेश महतो,पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह,नीतीश पटेल,छोटन प्रसाद छात्र,चन्द्रदीप महतो,सुधीर प्रसाद,लखन मेहता, लखन महतो,नारयण महतो,दिनेशवर महतो,केदार महतो,भूनेश्वर महतो,कैलाश महतो, रामेश्वर महतो,तेजो महतो,जिवलाल महतो,रामप्रसाद महतो,तालो महतो,नूनूचंद महतो,प्रेमचंद महतो,जितेन्द्र महतो,हेमराज महतो,पुरन कुमार महतो,हिरलाल महतो,अनिल कुमार महतो,गोबर्धन महतो,अशोक कुमार,मोहन महतो,नंद किशोर महतो,शंकर दयाल महतो,कौलेशवर महतो,नंदलाल महतो समेत दर्जनों की संख्या कुडमी समाज के स्वजाती शामिल थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wq2j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *