उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक हुई सम्पन्न

6

दुमका I समाहरणालय सभागार दुमका में दिन सोमवार को शिक्षा विभाग की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि व निकटतम मध्य विद्यालय का हाई स्कूल से टैग करें ताकि बच्चे ड्राप आउट नहीं हों। सभी बच्चों का खाता बैंकों में खोला जाए। पोस्ट ऑफिस में बच्चों का खाता खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म उपलब्ध करवा दें। विद्यालय के प्रधानाचार्य,बीआरपी तथा सीआरपी बच्चों का बैंक खाता खोलने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।  उन्होंने कहा कि बैंक खाता खोलने के लिए अभिभावक तथा बच्चों से पेन कार्ड की मांग अगर किसी भी बैंक द्वारा की जाती है तो इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं। निर्देश दिया कि बच्चों का बैंक खाता खोलने जिन प्रखंड की प्रगति संतोषजनक नहीं है उन प्रखंड के बीईओ बैंक खाता खोलने से संबंधित कार्य पर विशेष ध्यान दें। विद्यालय में नामांकन हो रहे बच्चों का बैंक खाता प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए।उपायुक्त ने कहा कि नोडल टीचर ट्रेनिंग के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत बीईओ अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक आवेदन सृजित करें तथा इस योजना से योग्य लाभुकों को लाभान्वित करें। खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंड पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि एडिशनल क्लास रूम के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाय।जानकारी दी गयी कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zhuc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *