रामगढ़। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने असंतोष जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 22 बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मनोज कुमार रंजन को हाउस तो हाउस सर्वे के तहत किये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने का निर्देश दिया। हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिन व्यक्तियों की वर्तमान में मृत्यु हो चुकी है अथवा कोई व्यक्ति वर्तमान में संबंधित विधानसभा क्षेत्र में निवास नहीं कर रहा हो तो उनका नाम मतदाता सूची से हटाने का कार्य किया गए वहीं जिन व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र में फोटो की समस्या है उनके निराकरण का कार्य भी किया जाए। साथ ही उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 75% हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन कार्य अनिवार्य रूप से 16 अगस्त 2023 तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। इन सब के अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन संबंधित प्रपत्रों यथा 6, 7, 8 आदि के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए तीव्र गति से आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में गुरुवार को ही निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 22 बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा सुपरवाइजर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधित कार्यों में तेजी लाने, मतदाता सूची को त्रुटीरहित बनाने सहित अन्य कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7ys1