विधायक अंबा प्रसाद ने कहा-आजीविका महिला संकुल संगठन के संचालन हेतु कार्यालय की व्यवस्था की जाए
बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने आजीविका महिला संकुल संगठन के महिला सदस्यों की सुविधा व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विधानसभा में मामला उठाया एवं महिला सदस्यों की सुविधा व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु शौचालय, बिजली, फर्नीचर युक्त भवन इत्यादि उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा था कि जेएसएलपीएस के तत्वाधान में आजीविका महिला संकुल संगठन से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही है और आजीविका महिला संकुल संगठन के सदस्यों के लिए कई जगह किसी प्रकार का भवन कार्यालय की व्यवस्था नहीं की गई है जिस पर विभागीय मंत्री ने विधायक अंबा प्रसाद को बताया कि कुल 908 गठित आजीविका संगठन में से 874 संगठन को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा सरकारी भवन कार्यालय हेतु उपलब्ध कराया जा चुका है एवं 118 स्कूल संगठनों का कार्यालय किराए के भवन में संचालित है 6 संकुल संगठन का कार्यालय स्थापित किया जाना है आगामी वित्तीय वर्ष में सरकारी भवन उपलब्धता के आधार पर कार्यालय जिन्हें उपलब्ध नहीं है उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। विभागीय मंत्री ने यह भी बताया कि संकुल संगठनों में शौचालय बिजली फर्नीचर आदि सुविधाओं के लिए गठन के प्रथम वर्ष में ही 2 लाख की स्थापना राशि प्रदान की जाती है एवं कई सकूल संगठनों को 2 लाख की स्थापना राशि प्रदान की जा चुकी है शेष बचे संगठनों को आगामी वित्तीय वर्ष में राशि निर्गत कर दी जाएगी।