मधुपुर। थाना क्षेत्र के भौक्ता छौराट गांव निवासी नीतीश महतो के घर से अज्ञात चोर के द्वारा दरवाजा का कुंडी तोड़कर वाटर पंप समेत हजारों की हुई चोरी कि घटना को पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है । एसडीपीओ मधुपुर विनोद रवानी ने बताया कि चोरी घटना में 3 अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया है । इन लोगों के पास से चुराए गए संतोष कंपनी का यूपीएस इनवर्टर, किर्लोस्कर कंपनी का पंप सेट,ब्लू रंग का करीब 20 फीट लंबा सेक्शन पाइप, इंडेन कंपनी का एक बड़ा और एक छोटा गैस सिलेंडर बरामद किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रित लाल दास भगवानपुर सलैया गांव, अरविंद कुमार यादव बांक बाराटाड़ गांव और विकास कुमार दास गिरिडीह जिले के जमुआ थाना अंतगर्त पिंडराबाद गांव का रहने वाला । उन्होंने बताया कि 5 दिन पूर्व 9 जनवरी की रात भोक्ता छोराट गांव के निकट जोरिया के पास एक आम बगीचा में पटवन के लिए नितीश कुमार ने मकान बनवाया था | वहां पर रहकर सिंचाई को कभी निर्माण किया था । उसी मकान के दरवाजा का कुंडी तोड कर चोर के द्वारा वाटर पंप समेत हजारों रुपए का अन्य उपकरण चुरा लिया गया है । गृहस्वामी के द्वारा इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । कांड दर्ज होने के बाद पुलिस घटना के बाद अनुसंधान मे जुट गई । इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त के आधार पर भगवानपुर सलैया गांव निवासी रितलाल दास को गिरफ्तार किया गया । फिर उसी के निशानदेही पर अरविंद कुमार यादव को बांक बाराटाड़ गांव से गिरफ्तार किया गया ।फिर विकास कुमार दास को गिरिडीह के पिंडराबाद गांव से पकड़ा गया । छापेमारी के दौरान इनके घर से चोरी हुए सामान की बरामदगी की गई । छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर इंचार्ज रामदयाल मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सामंत कुमार, अब्दुल कलाम, हवलदार शिवबली प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद अफजल, आरक्षी कमलेश्वर उरांव, हरबंधु भाई, तारकेश्वर नाथ ईश्वर शामिल थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wn39