प्रधानमंत्री ये कहकर बच नहीं सकते कि ‘हम अडानी के हैं कौन’ : कांग्रेस 

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अदानी ग्रुप पर लगे गंभीर आरोपों के बीच मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। जिससे किसी सांठ-गांठ का साफ इशारा मिल रहा है। प्रधानमंत्री ये कहकर बच नहीं सकते कि ‘हम अडानी के हैं कौन’। बयान जारी करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि पनामा पेपर्स के खुलासे के जवाब में 4 अप्रैल 2016 को वित्त मंत्रालय ने घोषणा की कि आपने व्यक्तिगत रूप से एक बहु-एजेंसी जांच ग्रुप को विदेशी टैक्स हेवन समझे जाने वाले देशों से वित्तीय प्रवाह की निगरानी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद 5 सितंबर 2016 को हांगझोऊ, चीन में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आपने कहा था हमें आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित आश्रयों को खत्म कर धन शोधन करने वालों का पता लगाने, उनका बिना शर्त प्रत्यार्पण करने व जटिल अंतरराष्ट्रीय विनियमों और अत्यधिक बैकिंग गोपनीयता के उस ताने-बाने को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई करने की आवश्यकता है जो इन भ्रष्टाचारियों और उनकी गतिविधियों को छिपाती है। इसके बाद जयराम रमेश ने कहा कि यह परिस्थितियां हमें ऐसे प्रश्नों की ओर ले जाती हैं, जहां आप यह कह कर नहीं बच सकते की हम अदाणी ने है कौन।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6m7b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *