शिकारीपाड़ा/दुमका/ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोराय के पास सड़क दुर्घटना में सिमलुती के एक युवक की मौत हो गई थीं । जिसका शव को लेकर मृतक के परिजनों ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रामपुरहाट मुख्य मार्ग सिमलुती के पास आज सड़क को करीब 4 घंटा जाम कर दिया। इस संबंध में शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी ने बताया कि बीते दिन मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दसोराय के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। युवक का नाम अविनाश मुर्मू है। जिसका मुआवजा की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने शव को बीच रोड में रखकर जाम कर दिया था। जाम की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस एवं अंचलाधिकारी जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को खाली करवाया। और सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया और मृतक के मां को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का वादा किया क्यों की कुछ दिन पहले ही मृतक के पिता का देहांत हो चुका है और मृतक के पिता प्रधान रह चुके हैं इसलिए मृतक के मां को जल्द प्रधान के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी है, मृतक के मां के लिए विधवा पेंशन और अंबेडकरआवास के लिए भी प्रक्रिया की जा रही है। यहां बताते चले कि सड़क जाम के कारण दोनों साइड ट्रकों की लंबी लंबी लाइन लग गई थी आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी यहां तक कि मोटरसाइकिल को भी आर पार होने नहीं दिया जा रहा था।
मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने आज सिमलुती के पास मैन रोड को किया जाम।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6pmt