12 फरवरी से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सीजन

4

काठीकुंड/  शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सीजन 12 फरवरी से प्रारंभ होगा. ज्ञात हो,कि 2 जुलाई 2103 को तत्कालीन पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार के साथ ही 5 पुलिसकर्मियों की घात लगाकर नक्सलियों ने काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमतल्ला गांव के पास ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी,जिसमें एसपी सहित सभी पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे. उन्हीं की स्मृति में लगातार दूसरे साल शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 फरवरी तक होगा. दुमका पुलिस के तत्वावधान में आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख,उपविजेता को 75 हजार के साथ ही तीसरे व चौथे नंबर पर आने वाली टीमों को 30-30 हजार रुपए की नकद पारितोषिक प्रदान की जायेगी. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने कहा कि,आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है. कहा कि,18 सदस्यीय टीम के रहने व खाने की सुविधा आयोजन समिति द्वारा की जाने की व्यवस्था है. 30-10-30 के फॉर्मेट में खेल का आयोजन होगा.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wg40

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *