हंगामेदार रही जिला प्रशासन, डीबीएल व वेंडरों के बीच त्रिपक्षीय बैठक

एसडीओ के निर्देश पर आयोजित बैठक में डीबीएल कंपनी और वेंडरों के बीच नहीं निकला कोई निर्णय

वेंडरों ने कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, बकाया भुगतान व स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग पर अड़े वेंडर

एसडीओ ने कंपनी के अधिकारी को लगाई फटकार, कहा अब तक एक भी वादा नहीं निभाया।

IMG-20221227-WA0122

पाकुड़। पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में सिविल एसडीओ हरिवंश पंडित की अध्यक्षता में कोल कंपनी के प्रतिनिधि और बकायादारों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव उपस्थित थे। बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन के बाबत जानकारी ली गई सिविल एसडीओ श्री पंडित ने पिछली बैठक में डीबीएल कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा लिखित रूप से दिए गए बकायादारो का भुगतान 15 दिसंबर तक किए जाने के बाबत किए गए अनुपालन की जानकारी डीबीएल कंपनी के प्रतिनिधि राधा रमन राय से लिया। श्री राय ने बताया कि 15 दिसंबर तक 30% बकायादारों का भुगतान किया गया है। इस पर मौके पर मौजूद बकायादारो ने सिविल एसडीओ को बताया कि कंपनी के द्वारा 30% जो भुगतान करने की बात कही जा रही है वह सरासर गलत है अधिकतर लोगों को बकाया पूर्ण रूप से नहीं लौटाया गया है ना ही किसी प्रकार का आश्वासन दिया गया है। इतना ही नहीं कंपनी ने सिंगल वेंडर सिस्टम के जरिए हम लोगों का शोषण करना चाह रही है। दर्जनों बकायादारों ने कहा कि कंपनी ने पिछली बैठक में सहयोग करने की बात कही थी और हम लोगों ने इस पर भरपूर सहयोग किया और हम लोगों के सहयोग से ही अब तक आठ रेक कोयला पंजाब भेजा जा चुका है। लेकिन उसका भुगतान आज तक कंपनी के द्वारा नहीं किया गया है। वही इस दौरान बैठक में काफी हंगामा भी हुआ डीबीएल कंपनी के अधिकारी व बकायेदारों के बीच तू तू मैं मैं भी होती देखी गई। इसी बीच सिविल एसडीओ हरिवंश पंडित ने कंपनियों के प्रतिनिधि पर बैठक में दिए गए आश्वासन का अनुपालन नहीं करने पर को लेकर फटकार भी लगाया और कहा कि आगामी जनवरी 2023 को एक बार पुनः बैठक होगी और उस पीएसपीसीएल एवं डीबीएल के उच्च अधिकारियों को बैठक में आने को कहा गया एवं कंपनी के द्वारा अब तक क्या किया गया है इसका ब्यौरा देना होगा। वही मौके पर मौजूद बकायादारों ने एक स्वर में कहा कि जब तक हम लोगों का बकाया भुगतान नहीं होता है एवं सिंगल वेंडर सिस्टम बंद नही होता है तब तक कोयला ढुलाई का काम पूर्णता बंद रहेगा। वही बैठक के बाबत सिविल एसडीओ श्री पंडित ने कहा कि कोल कंपनी के प्रतिनिधि और बकायादारों की बैठक हुई कोल कंपनी के द्वारा पिछली बैठक में जो आश्वासन दिया गया था उसे कंपनी पूरा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है और इसको लेकर कंपनी को सभी कागजात दुरुस्त कर आगामी जनवरी पीएसपीसीएल एवं डीबीएल के वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से पीएसपीसीएल अधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ ही बकायादार संतोष रजक, संजय रजक, सुमन कुमार, मो० राजा, मो० सीटूल, तनवीर अली, राहुल कुमार भगत, बबलू भगत, पवन भगत, सुमन भगत, अमित कुमार भगत समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uvrm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *