बनवारा में रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आतिशबाजी व मिठाइयां बांट कर हर्ष व्यक्त किया
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के बनवारा -बेलदाहा- रायकिनारी मचकोल सड़क निर्माण की कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर जश्न मनाया। क्षेत्र के बनवारा, मचकोल, नीमानाथ, मधुपुर सहित अन्य स्थानों पर ग्रामीणों ने जगह-जगह आतिशबाजी करके व मिठाइयां बांट कर हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार प्रकट किया। बता दें कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रयास से जरमुंडी में 25.36 करोड़ की लागत से रोड का निर्माण कराया जायेगा। यह रोड बनवारा-बेलदाहा-रायकिनारी मचकोल तक करीब सात किलोमीटर लम्बी सड़क बनेगी। इस सड़क के बन जाने से इससे जुड़े दर्जनों गांव के हजारों लोगों को जरमुंडी बाजार, प्रखंड मुख्यालय से बेहतर कनेक्टिविटी हो जायेगी। आवागमन सुगम हो जायेगा। बता दें कि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में बनवारा से मचकोल तक के सड़क मार्ग की क्षेत्रवासियों के लिए बेहद उपयोगिता है। इस सड़क मार्ग से बनवारा, डुमर्थर, मधुपुर, मचकोल तक के आस-पास पड़ने वाले दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों, किसानों, व्यवसायियों, छात्रों का इसी सड़क मार्ग से आवागमन होता है। जरमुंडी के चार पंचायतों को जरमुंडी प्रखण्ड मुख्यालय से जोड़ने वाली यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। यह सड़क चार पंचायतों के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन का एक मात्र साधन है। इसके अलावा जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के मधुपुर गांव स्थित प्रसिद्ध निमानाथ मंदिर इसी मार्ग पर स्थित है। बनवारा से मचकोल तक सड़क निर्माण कार्य की कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर यात्रियों, किसानों, छात्रों व व्यवसायियों ने प्रसन्नता जाहिर किया है। इस मार्ग से रायकिनारी, खरबिल्ला, चोरखेदा, बनवारा पंचायत के मचकोल, मनियारपुर, बेलदाहा, लोहारती, मधुपुर, निमानाथ, डूमरथर, राजा सिमरिया, बनवारा, पहाड़पुर, परीपा, चोरखेदा, डोमनाडीह, रंगाबान्ध, मधुबन, आमगाछि सहित दर्जनों अन्य गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन का यही एकमात्र मुख्य मार्ग है। गुरुवार को बनवारा, बांधडीह, मचकोल, लोहारती, नीमानाथ, मधुपुर के ग्रामीणों ने रोड निर्माण की खूशी में जमकर आतिशबाजी की, लोगों के बीच मिठाइयां बांटी एवं खूशी व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री जिंदाबाद के नारे लगाये। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि इस रोड के बनने से कई गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति वे प्रतिबद्ध हैं। बहुत दिनों से ग्रामीणों की यह मांग थी, इस रोड के बनने से दर्जनों गांव को देवघर दुमका मुख्य पथ जरमुंडी बाजार आवागमन में काफी सुविधा होगी। किसान अपने उत्पादित सब्जी को बाजार में आसानी से ले जाकर बेच सकेंगे। कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख को इस महती कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए ग्रामीणों ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर नीमानाथ में विनोद मिश्र, लालबाबू मिश्रा, शोभित मिश्र, गोपाल चंद्र मिश्र, योगेश्वर मिश्र, बेलदाहा में अजय मंडल, नागेश्वर पंडा, रोहित कुमार, लखन साह, बिरंचि सिंह, मुकेश मंडल, विदेश मांझी, कन्हैया रजक, वीरेश मंडल, बनवारा में अमिक कुमार मांझी, सुरेश, प्रकाश, मोहन, मुकेश आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f46d