गुमरो पंंचायत के दो स्कूलों में ताला तोड़कर चोरी

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंंचायत के दो स्कूलों में एक ही रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उउवि बांक तथा उप्रावि नीलकोठी में सामग्री के साथ एमडीएम का चावल भी चोरी हुई है। बांक स्कूल के शिक्षक प्रभाकर झा ने बताया कि कमरे के ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर, आठ कुर्सी, दो दरी, एमडीएम बनाने वाली सामग्री के साथ चावल भी चोरी कर लिया है। श्री झा ने आगे कहा कि कई महीने पूर्व 11 हजार हाईटेंशन तार भी चोरी हो गया था। जिस कारण स्कूल में बिजली सेवा बाधित हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ साथ मसलिया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया गया है। वहीं नीलकोठी के सचिव पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि ताला तोड़कर एक पैकेट चावल चोरों ने चोरी की है। मसलिया तथा टोंगरा थाना क्षेत्र में लगातार स्कूल भवन में ताला तोड़कर चोरी होने पर शिक्षक के साथ समिति के लोगों का चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि शिक्षकों ने आवेदन दिया है। जांंच पड़ताल जारी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/74p3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *