सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन घायल, अस्पताल रेफर

6
5

संवाददाता, मसलिया/ बोकारो से महेशपुर आने के क्रम में आश्रममोड़ पर बिजली खंभा में बोलेरो टकरा कर दुर्घटना हो गई। बोलेरो नंबर जेएच 10 एसी – 5994 में सवार एक ही परिवार के एक बच्चे सहित दंपति था। मसलिया थाना क्षेत्र के आश्रममोड़ पर अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क किनारे बिजली खंभा में टकरा गई। दुर्घटना की खबर मसलिया पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल तीनों को उठा कर सीएचसी मसलिया इलाज के लिए ले गया। पति की स्थिति नाजुक देख कर चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी श्री मुंडा ने कहा कि बोलेरो में सवार तीनों लोग बोकारो से महेशपुर अपना घर वापस लौट रहे थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2tq6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *