आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है : गिरिजा

बेरमो। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। पहली बार 2014 में इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में केंद्र में बहुमत की सरकार बनाई थी। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को देश की कमान संभालते हुए नौ साल पूरे हो चुके हैं। उन्‍होंने कहा अलगाववाद, आतंकवाद और नक्‍शलवाद को पूरी तरह नियंत्रित करने में मोदी सरकार सफल रही है। कहा कि मोदी सरकार में देश की जनता का जीवन सुधरा है। देश ने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास किया है, इसके साथ ही इंटरनेशलल स्‍तर पर भारत के सम्‍मान में बढ़ोत्‍तरी हुई है। कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में वैश्विक स्‍तर पर भारत का सम्‍मान बढ़ा है। कहा कि देश की जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर जो विश्वास जताया था, बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कामकाज से उस भरोसे को सही साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अगर देश में बड़े बदलाव ला सकी है, तो उसका आधार है लक्षित वर्ग तक लाभ पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करना। यही मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां भी हैं। मोदी सरकार ने हर काम की समय सीमा तय की और हर योजना का 100 प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, यह सुनिश्चित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास, गरीब कल्याण, प्रकृति और पर्यावरण को लेकर सोचते हैं। नौ साल में प्रधानमंत्री ने देश को बदल दिया है, आज हर भारतवासी आत्म विश्वास और गौरव से भरा हुआ है। पूरी दुनिया में भारत की जय-जय हो रही है। कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है, आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सुरक्षित भारत और आत्मविश्वास से भरा भारत आज दुनिया को दिशा दिखा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fujb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *