देवघर। कृषि उपज एवं पशुधन विधेयक के विरोध में चैम्बर और व्यवसायियों के आंदोलन के मुद्दे पर आज 10 फरवरी शाम 4 बजे जैन मंदिर, देवघर में सभी संगठनों की सामूहिक बैठक संप चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक मल्लिक की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में हमलोग सभी संगठनों के प्रतिनिधि को शामिल कर एक कोर कमिटी का गठन करेंगे और आंदोलन को धारदार बनाने पर चर्चा करेंगे। बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर के नेतृत्व और निर्देशन में देवघर में प्रतिदिन आन्दोलन के कार्यक्रम होंगे। विदित हो कि 8 फरवरी को रांची में व्यापारियों के राज्यस्तरीय बैठक में सरकार को विधेयक वापस लेने के किए 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए 15 फरवरी से पूरे राज्य में खाद्यान्न और कृषि उपज का व्यापार और उत्पादन बन्द करने की घोषणा की गई है। इससे जनता को होने वाली कठिनाइयों के लिए झारखण्ड सरकार जिम्मेदार होगी। आज की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार कल 11 फरवरी को देवघर, मधुपुर, पालाजोरी सहित अन्य प्रखंडों में कृषि मंत्री बादल का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अनुसार कल 11 फरवरी, शाम 4 बजे देवघर में लक्ष्मी बाजार गेट के बाहर व्यापारियों द्वारा कृषि मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इसके अलावे अन्य निर्णय के अनुसार कल ही उपायुक्त को 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन बन्दी की सूचना तथा 14 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की सूचना दी जाएगी। इस बीच क्षेत्रीय विधायक और सांसद से भी व्यापारी बिल के विरोध में अपना पक्ष रखकर उनका समर्थन जुटाएगी।
एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार आन्दोलन के सुचारू संचालन के लिए एक कोर कमिटी का गठन किया गया जिसमें चैम्बर और अन्य सभी व्यावसायिक संगठनों से 2-3 सदस्यों को मनोनीत किया गया।
प्रखंडों के खाद्यान्न व्यवसायी, ग्रामीण हाट-बाजार, कृषक, एफपीओ सबको हैंडबिल और पोस्टर के माध्यम से कृषि उपज विधेयक और इसके अंतर्गत 2 प्रतिशत बाजार समिति शुल्क के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। 15 फरवरी से खाद्य वस्तुओं की अनिश्चितकालीन बन्दी से भी जनता को अवगत कराया जाएगा।
आज की बैठक में मुख्य रूप से देवघर चैम्बर के अध्यक्ष रवि केशरी, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बाजला, संप चैम्बर के महासचिव प्रमोद छावछरिया, खुदरा दुकानदार संघ से पवन बर्णवाल, राजेश केशरी, बाजार समिति के सुरेन्द्र सिंह, थोक खाद्य व्यवसायी गणेश भालोटिया, राजेश टिबड़ेवाल, राजेश जैन, अशोक जैन, प्रदीप खेतान, मनीष शर्मा, मुकेश मोदी, निखिल टमकोरिया, प्रशांत महेश्वरी, अशोक केशरी सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे। मधुपुर चैम्बर के महासचिव हेमंत नारायण सिंह, अंकित लच्छीरामका, पालाजोरी के नटवर अग्रवाल भी गठित कोर कमिटी में शामिल किए गए हैं और वे बॉथक के दौरान वर्चुअल उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/iqvg