महिलाएं आज घर के साथ समाज का भी प्रतिनिधित्व कर रही- जोयस बेसरा,जिप अध्यक्ष

4

काठीकुंड/दुमका/ काठीकुंड प्रखंड की विभिन्न पंचायत की महिला मुखिया द्वारा प्रखंड के डाकबंगला परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा मौजूद रही. इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला मुखिया व वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि,आज के वर्तमान परिदृश्य में नारी किसी परिचय की मोहताज नहीं और न ही किसी भी मायने में कम है. आज महिला घर के चूल्हे चौके से लेकर समाज व देश की बागडोर भी संभाल रही है. कहा कि नारी न केवल परिवार के सफल जीवन का आधार है,बल्कि एक सफल व सभ्य समाज के निर्धारण में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है. अध्यक्षा श्रीमति बेसरा ने कहा कि आज महिलाओं को काफी हक व अधिकार प्राप्त है,लेकिन पूरी तरह जागरूक न होने के कारण उन्हें कई मौकों पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से अपने हक व अधिकार को जानने व परिवार व समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की. मौके पर तेलियाचक पंचायत की मुखिया शांतिलता मुर्मू,झिकरा पंचायत की मुखिया अल्बिना मुर्मू सहित कई महिला वार्ड सदस्य मौजूद थी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pc3g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *