संंवाददाता, मसलिया ( दुमका )I एसपी दुमका अंबर लाकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को टोंगरा पुलिस ने बाहन चेकिंग किया। टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बाहन चेकिंग के दौरान दस बाइक को जांंच किया। जांच के दौरान गाड़ी के कागजात, डिक्की, हेलमेट तथा लाईसेंस देखा गया। जिससें से सात बाइक चालकों के पास सारी कागजात नहीं पाये जाने के कारण चालान काटकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन विभाग को लिखा है।