काठीकुंड/ प्रखंड के पूजाडीह गांव से वन विभाग की टीम द्वारा सखुआ की लकड़ियों से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी एस डी सिंह के निर्देशानुसार यह कार्रवाई विभागीय कर्मियों द्वारा की गयी. मिली जानकारी के अनुसार विभाग को ऐसी गुप्त सूचना मिली थी,कि प्रखंड क्षेत्र के पूजाडीह गांव के रास्ते अवैध लकड़ी का परिचालन होने वाला है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम द्वारा पूजाडीह से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. ट्रैक्टर में सखुआ लकड़ी के पीस किये हुए दरवाजे के उपयोग में आने वाले 100 पीस चौखट थे,जो सीमावर्ती रास्तों को पार करते हुए बंगाल ले जाने की योजना थी. जब्ती की इस कार्रवाई में वन विभाग के सुब्रेन हासदा,बबलू टुडू,साकेत कश्यप आदि शामिल थे. लकड़ी लदे ट्रैक्टर JH04 W7564 को जब्त करते हुए वन कार्यालय काठीकुंड में रखा गया हैं.