देवघर-बासुकीनाथ के बीच निर्माणाधीन नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, मिट्टी के ढेर में दबकर दो बच्चों की मौत

देवघर और बासुकीनाथ के बीच बन रहे नेशनल हाइवे के निर्माण स्थल पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। निर्माण कार्य के लिए रखे गए मिट्टी के ढेर के पास खेलते वक्त यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, हथनंगा गांव के पास मुमताज अंसारी और शबीक अंसारी के बेटे मिट्टी के ढेर के पास खेल रहे थे, तभी अचानक मिट्टी ढह गई और दोनों बच्चे उसके नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और पोकलेन और जेसीबी की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर जरमुंडी थाना पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अब मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a7x2