मुख्यमंत्री से आदिवासी लोहरा समाज ने की मुलाकात,

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में आदिवासी लोहरा समाज सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपने समाज की समस्याओं और भावनाओं से अवगत कराया।

मुलाकात करने वालों में आदिवासी लोहार समाज के संरक्षक रामचरण तिर्की, मधु तिर्की, महादेव लोहरा, अध्यक्ष ठुमा तिर्की, संजय लोहरा, अनूप लोहार, राजन लोहार, कलेश लोहार, संगीता देवी, चंद्रावती देवी, चंद्रावती तिर्की और लक्षण देवी शामिल थे।

प्रतिनिधि मंडल ने अपने समाज की विभिन्न मांगों पर चर्चा की और सरकार से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8k3v