सीसीएल महाप्रबंधक की अनुपस्थिति के कारण त्रिपक्षीय वार्ता असफल

IMG-20221229-WA0113

चरही। गुरुवार को सीसीएल गेस्ट हाउस में उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार छः सूत्री मांगों को लेकर चुरचू अंचलाधिकारी शशिभूषण सिंह के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में जीएम नीरज सिन्हा की उपस्थिति नहीं रहने के कारण वार्ता सफल नहीं हो पाई ।वही अंचलाधिकारी ने साफ शब्दों में विस्थापित प्रभारी संघर्ष मोर्चा को आश्वासन दिया कि मैं यह छः सूत्री मांगों को लेकर हजारीबाग उपायुक्त को अवगत कराते हुए अगली बैठक चरही जीएम के उपस्थिति में कराई जाएगी । वार्ता में मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं हॉस्पिटल,डीएवी स्कूल पुनः खोलने, लोकल सेल व बहेरा के रैयतों का जमीन सीसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण से संबंधित विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में परियोजना पदाधिकारी तापीन साउथ, एरिया सेल्स ऑफिसर पदाधिकारी एवं,लैंड से संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। वही विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा से मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो, बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो , विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,पंचायत समिति सदस्य बहेरा शक्ति देवी ,पंचायत समिति सदस्य बहेरा लालो मांझी , विधायक प्रतिनिधि वीना मिश्रा, विंसेंट टुडू संतोष राय ,गुलाब रब्बानी, प्रमोद सिंह, पूर्व प्रमुख चोलेश्वर महतो ,शंकर सिंह भोक्ता ,रोशनी देवी ,कलावती देवी ,सुखराम टू डू ,रामकुमार टुडू महादेव रविदास ,संपत महतो ,मुबारक अंसारी ,आवेश अशरफ ,राजन महतो ,गोपाल महतो,लतीफ अंसारी ,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8p5d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *