बिजली की आंख मिचौली से परेशान ग्रामीणों ने डीसी को दिया आवेदन

4

गिरिडीह। सीसीएल क्षेत्र अंतर्गत 5 गांव के ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस पहुंचकर बिजली कटौती से संबंधित एक आवेदन उपायुक्त के नाम सौंपा। दिए गए आवेदन में बताया गया कि महुआटांड़, बालोडिंगा, केलीबाद, तिनकोनिया ओर कोलीमारन गांव में लगभग 1 साल से बिजली की अधिक कटौती हो रही है। वर्तमान समय में इस भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। आवेदन देने पहुंचे ग्राम वासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली की समस्या को लेकर सीसीएल पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया। लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं निकला। नतीजा यह है कि गर्मी में  लोग बिजली के कारण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वही खेती बाड़ी के पटवन काम में दिक्कत हो रही है। बताया गया कि रात में अत्यधिक बिजली की कटौती होती है। जिसके कारण गर्मी में लोग चैन की नींद नहीं सो पाते है। नतीजा यह है कि लोग बीमार हो जा रहें हैं। मो इम्तियाज, अब्दुल कयूम, मो सरवर, मो चांद, मो शबीर, मो हफीज, मो अफराज समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9mdk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *