ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, देवर भाभी हुए घायल, किया गया रेफर

IMG-20230204-WA0068

तिसरी। गावां मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार देवर और भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया। जहां डाक्टर ज्ञानेंद्र ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह गांव निवासी ठाकुर दास की पत्नी पिंकी देवी अपने देवर प्रकाश दास के साथ बेलाटांड से इलाज करवा कर अपने गांव वापस लौट रही थी। इसी बीच गावां तिसरी मुख्य मार्ग स्थित सिंघो पुल पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया था। घटना में प्रकाश दास का दाहिना पांव में गंभीर चोटें आई वहीं पिंकी देवी का भी दाहिना हाथ चोटिल हो गया। दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d81f

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *