चुटोनाथ के पास ट्रक पलटा

2

जामा थाना क्षेत्र के दुमका मसलिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार को चुटोनाथ के पास रिफाइन लदा एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चलकर दुमका के तरफ जा रही थी। विष्णु ढाबा होटल के पास सड़क किनारे ट्रक को लगाने के दौरान गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी। उसमें रखा रिफाइन पूरा बर्बाद हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी को किरान की मदद से सड़क पर लाने के प्रयास में जुट गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक का चालक नशे में धुत्त था। जिससे दुर्घटना हुई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/04dz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *