अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने विश्व के सबसे महंगे आम 'मियाजाकी' का किया खेती
संवाददाता/जामताड़ा(नाला) I कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अम्बा मे ढाई लाख रुपए किलो का आम.. इस कीमत पर आप भी पहली बार में विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन झारखंड के जामताड़ा जिला के अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव के रहने वाले अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने विश्व के सबसे महंगे आम “मियाजाकी “(आम का नाम)को सफलता पूर्वक अपने घर में उगाया है। और इस आम के सीजन में ये लोग आम का मजा भी खूब सही तरीके से ले रहा है। मियाजाकी आम औषधीय गुणों से परिपूर्ण है, इस आम को खाने से विभिन्न प्रकार के रोग एवं व्याधि दूर होते हैं। आपको इस बात को सुनकर हैरानी होगा कि मियाजकी आम का बाजार मूल्य ढाई लाख के आसपास है। इस कमाल को अंबा गांव के किसान अरिंदम चक्रवर्ती ने कर दिखाया है । वो अपने मेहनत और लगन से 45 प्रजातियों की विदेशी आम का पौधा लगाए हैं, कुछ में फल आ गए हैं तो कुछ पौधे तैयार हो रहे हैं। सबसे खास बात यह है इस क्षेत्र के जमीन बंजर है और बंजर जमीन में इस तरह के खेती कर दिखाना काबिले तारीफ है। वही जब अरिंदम से खास बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि उसके बागान में कुल 800 आम के पौधे, 200 सेब के पौधे, 80 लीची के पौधे, एवं 30 आमरुद के पौधे मौजूद है। जिसकी वह ससमय खेती भी कर रहे हैं और उसमें सफल भी हो रहे हैं ।वह दूसरे किसानों को आम बागवानी के लिए प्रेरित भी करता है ।ग्रामीण क्षेत्र के बंजर जमीन में इस तरह का आम उपजाना बहुत बड़ी बात है ,इसीलिए नाला क्षेत्र में यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है ।