नशे के लिए कफ सिरप की खरीद बिक्री करने के आरोप में दो गिरफ्तार

66 बोतल कफ सिरप बरामद

IMG-20230315-WA0050

गोड्डा। इस जिले में नशे का कारोबार धीरे-धीरे तेज रफ्तार पकड़ता जा रहा है। नशे के सौदागर युवाओं को चंद पैसों की लालच में नशे के दलदल में धकेलने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। नशा के लिए युवा कफ सिरप का भी उपयोग कर रहे हैं। नगर थाना की पुलिस ने नशे के लिए कफ सिरप की खरीद बिक्री करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से 100 एमएल का 66 बोतल वनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना में कांड संख्या 71/23, दिनांक 15 मार्च 23 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोड्डा आसनबनी जोड़ा पोखर के पास कुछ लड़कों द्वारा कोरेक्स कफ सिरप एवं मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के लिए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार नगर थाना के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी रंजीत कुमार चौधरी, औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जिला मुख्यालय के आसनबनी जोडा पोखर के आस-पास में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान मो जियाउद्दीन अंसारी (42), पिता स्व मो अजीम अंसारी साकिन आसनबनी, स्थाई पता ग्राम रानीपुर, थाना पथरगामा एवं मो मुबारक अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता मो मजुद्दीन अंसारी साकिन पोस्टमार्टम रोड, आसनबनी को वनरेक्स कफ सिरप 100 एमएल के कुल 66 बोतल के साथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर क्रय एवं विक्रय से संबंधित कोई भी अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया गया। मौके से एक हीरो ग्लेमर मोटर साइकिल भी बरामद किया गया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 17 एवं 9681 है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6600

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *