1000 मिग्रा ब्रॉउन सुगर के साथ दो गिरफ्तार

3

देवघर। नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1000 मिग्रा ब्रॉउन सुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया हैं। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय मे आयोजित प्रेस वार्ता मे एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर के नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पुर चौक के समीप स्थित संस्कृत विद्यालय परिसर मे ब्रॉउन सुगर की खरीद बिक्री की जा रही हैं सूचना पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी टीम का गठन करते हुए छापेमारी करने का निर्देश दिया। निर्देशनुसार पुलिस ने छापे मारी कर दो युवक  राज खवाड़े  चांदनी चौक निवासी तथा  सात्विक झा लक्ष्मी पूर चौक निवासी को गिरफ्तार किया उसके पास से पुलिस ने 1000 मिग्रा ब्रॉउन सुगर भी बरामद किया। एसडीपीओ श्री कुमार ने अंतराष्ट्रीय मार्केट मे इसकी कीमत 10,000 रूपये बताई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ मे इनलोगों ने बताया कि ये लोग इस धंधे मे काफ़ी दिनों से जुड़े हुए हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज़ कर दोनों को जेल भेज दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6war

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *