कार व ट्रक की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

देर शाम मृतक के घर पहुंच कृषि मंत्री बादल ने परिजनों को बंधाया ढाढस, घायलों का जाना हाल

टीम बादल के सदस्यों ने युवा समाजसेवी विक्रम के नेतृत्व राहत कार्य में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

IMG_20221230_084822
देवघर। बीते रात 9 बजे के लगभग देवघर सारवां मुख्य मार्ग पर घाटघर के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनका ईलाज हायर सेंटर में किया जा रहा है। मृतक सारवां प्रखंड के बीचगढा गांव के योगेंद्र वर्मा के पुत्र नंदलाल वर्मा तथा दूसरा मृतक सिंहरायडीह के राजेंद्र रवानी के पुत्र रवि रवानी शामिल हैं। घायलों को रात में सदर अस्पताल पहुंचाने में घटनास्थल पर कुंडा थाना पुलिस के अलावा टीम बादल के प्रमुख विक्रम पत्रलेख, कुशमाहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ब्रज भूषण झा, नारंगी पंचायत के मुखिया मिथिलेश सिंह समेत ग्रामीण मौजूद थे। गुरुवार सुबह दोनों मृतकों के शव का टीम बादल व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार के लिए गंतव्य तक में टीम बादल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं गुरुवार रात्रि में सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भीषण सड़क हादसे में सारवां प्रखंड के बीचगढ़ा गांव निवासी नंदलाल वर्मा व सिंहरायडीह गांव निवासी मृतक रवि रवानी के घर पहुंचे और संवेदना व्यक्त करने के साथ शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। साथ ही हरसम्भव  सहायता का देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कृषि मंत्री गत रात्रि सड़क दुर्घटना में घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे और उनका कुशल क्षेम पूछा। सदर अस्पताल परिसर में टीम बादल प्रमुख विक्रम पत्रलेख, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय राय, कुशमाहा मुखिया प्रतिनिधि ब्रजभूषण झा, नारंगी मुखिया मिथिलेश सिंह, मृतक के परिजन समेत आसपास के ग्रामीण मौजूद।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ljfq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *