प्रतिबंधित पशु मांस के साथ दो युवक को गिरफ्तार

1a

मोहनपुर I  थाना पुलिस ने गुरुवार को बाइक से ले जा रहे प्रतिबंधित पशु मांस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि घोरमारा बाजार में बाइक सवार से दो युवक गाड़ी की डिक्की में बंद कर प्रतिबंधित गोवंश पशु का मांस ले जा रहे थे। बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अपना असंतुलन खो बैठा और बाइक सवार ने साइकिल सवार व्यक्ति को धक्का मार बाइक सहित गिर गया । इस दरमियान डिग्गी में ले जा रहे  प्रतिबंधित पशु मांस बीच सड़क पर बिखर गया। इस बीच उनके एक साथी भागने की कोशिश की गई लेकिन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घोरमरा बाजार में अखंड कीर्तन चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और माहौल बिगड़ता गया ।इसके बाद इसकी सूचना किसी ने स्थानीय  पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप मौके पर पहुंचकर बिगड़ता माहौल देख लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और  उस दोनो युवक को  थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pzz4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *