महीनों पहले बिजली तार के चपेट में आने से किसान के झुलसे हाथ,इलाज कराने में असमर्थ सुधीर को हैं रहनुमा का इंतजार

777777777777777777

काठीकुंड/ काठीकुंड थाना क्षेत्र के कालाझार पंचायत के शहरजोडी गांव का गरीब किसान सुधीर किस्कु  दो महीने पहले बिजली तार के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था,और इलाज कराने में असमर्थ है.सुधीर ने बताया कि दो महीने पहले अपने घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार के चपेट मे आने से पुरी तरह झुलस गया था, जिसमें उसके हादसे दोनों हांथ बुरी तरह जल गये. सुधीर किस्कु ने विभाग और प्रशासन को बिना बताये काठीकुंड स्थित कल्याण अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया,जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. सुधीर ने बताया कि,मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन के लिए असमर्थता जताते हुए सुधीर किस्कु को राँची रिम्स जाने को कहा,लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिजन पीड़ित सुधीर को रांची रिम्स नहीं ले जा सके. अंततः पीड़ित सुधीर बिना इलाज कराये हीी परिजन घर वापस लेकर आ गये. अभी तक पीड़ित सुधीर को मदद के लिए ना प्रशासन आगे आया है और ना ही जनप्रतिनिधि. पीड़ित सुधीर किस्कु अपने ईलाज को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से इलाज कराने के लिए गुहार लगाई है.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6m2f

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *