युवा संघ के बैनर तले ग्रामीणों ने की बैठक ,मार्केट कंपलेक्स में बने कमरे को आवंटित को लेकर की चर्चा

7

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा विवाह भवन में युवा संघ के बैनर तले ग्रामीणों ने एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता युवा संघ उपाध्यक्ष बबलू हेंब्रम ने की। बैठक में मुख्य रूप से शिकारीपाड़ा में जिला परिषद द्वारा निर्मित मार्केट कंपलेक्स के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई ।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मार्केट कंपलेक्स को नए सिरे से आवंटित किया जाना चाहिए  ।मार्केट कंपलेक्स में प्रखंड वासियों को ही प्राथमिकता दिया जाए। मार्केट कंपलेक्स का जनसंख्या के आधार पर एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल के अनुरूप से आवंटित हो।  सरकारी नौकरी करने वाले परिवारों के नाम से आवंटित ना हो। एक ही परिवार के लोगों को एक से ज्यादा कमरा आवंटित ना हो। NH114A की ओर बने कमरे में  किसी भी प्रकार का गेट या सटर नहीं हो। ताकि किसी प्रकार का भविष्य में अतिक्रमण ना हो आदि निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि इन सभी बातों को शिकारीपाड़ा के तीनों जिला परिषद सदस्य को लिखित रूप में दिया जाएगा और मांग की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से युवा संघ के संयोजक चांदो बास्की,  युवा संघ अध्यक्ष दुलाल बेसरा, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सुनील मरांडी, पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रकाश हंसदा, जामूगुड़िया मुखिया गवरीयल मरांडी, सोनाढाप मुखिया विनय मरांडी, बरमसिया मुखिया मानसिंह बास्की,  पूर्व मुखिया राजेश मरांडी, साइमन सोरेन एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश मुर्मू और जगन किस्कू सहित विकाश भगत , बुद्धिनाथ सोरेन, जोसेफ टुडू ,करण मुर्मू, राम सोरेन , पोरेश बास्की, शिवम भगत, रोशन सिंह, प्रशांत भगत, आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6dwb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *