उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत स्कूल स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था लागू करने को लेकर बैठक

IMG-20221228-WA0089
गिरिडीह। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के अंतर्गत स्कूल स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था लागू करने को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। इस योजना में प्राथमिक कक्षा के बच्चों को आहार युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने एक एजेंसी का चयन कर गोदाम से अनाज का परिवहन कर विद्यालयों में पहुंचाते हुए बच्चों को स-समय पौष्टिक युक्त आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का उद्देश्य देश के गरीब बच्चों को जो कि सरकारी स्कूल में वर्ग 01 से 08 तक पढाई कर रहे हैं बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना व उन्हें कुपोषण का शिकार न होने देना है। सही तरह का भोजन न मिल पाने के कारण बच्चे न तो स्वस्थ रहते हैं ना ही वे सही तरह से पढ़ाई कर पाते हैं।बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jgqo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *