देवघर। नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा की गई । नगर अध्यक्ष रवि केशरी के नेतृत्व में यह यात्रा नगर के दुर्गापुर मोहल्ले से नव दुर्गा मंदिर तक चला,जहाँ नुक्कड़ सभा के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष रवि केशरी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। देश की जनता वर्तमान केंद्र सरकार की गलत नीतियों,बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं सरकार की विफलताओं से निराश और हताश है। मोदी सरकार से मोह भंग हो चुकी है।अब फिर कांग्रेस पर आश टिकी है।इस पदयात्रा में प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, मणिकांत यादव,अजय कुमार, सुधीर देव, दिनेश कुमार मंडल,अमित पांडेय, एनएसयूआई के रवि वर्मा, कुमार बाबा,सदा शिव राणा,आदर्श केसरी,अंकुर कुमार,अनिल केसरी, अनुराग आनंद,सदाशिव राणा, इमामुद्दीन खान, श्यामसुंदर यादव, लक्ष्मण दास,सूरज कुमार,अजमल अंसारी आदि मौजूद थे।