अज्ञात चोरों ने धमनी उच्च विद्यालय की दीवार काटकर की हजारों की संपत्ति की चोरी

IMG-20230116-WA0085
मधुपुर। मधुपुर प्रखंड के धमनी उच्च विद्यालय से अज्ञात चोर के द्वारा दीवार काटकर हजारों की संपति चोरी कर ली गयी । सोमवार सुबह स्कूल खोलने गए शिक्षक को घटना की जानकारी मिली । घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि सहीम खान, स्कूल अध्यक्ष अरमान खान समेत ग्रामीण स्कूल पहुंचे और स्कूल के प्रधानाध्यापिका कुमारी अनुपम से घटना की जानकारी लिया । इसके बाद बुढ़ई थाना को घटना की सूचना दी गई । सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन किया । स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि चोर स्कूल के उपर मंजिला पर चढ़कर दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया है । स्कूल के कम्प्युटर लैब से कम्प्युटर समेत अन्य कक्षा और प्रधानाध्यापक के कार्यालय कक्ष से पंखों की चोरी कर लिया । मुखिया प्रतिनिधि ने सहीम खान ने शिक्षा विभाग से स्कूल में रात्रि प्रहरी और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है । इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a7e5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *