निरसा I चिरकुंडा के संजय नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सोमवार को स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने के एवज में पचास रुपये लिए जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। सहिया ने रुपये लेने का विरोध किया। कार्ड बना रहे कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। बढ़ते विरोध को देखते हुए कार्ड बना रहे कर्मी लैपटॉप आदि समेटकर चलते बने। सहिया रुही परवीन, आरती कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य कार्ड बनाने में कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है। कोई भी व्यक्ति सीएससी में जाकर कार्ड बनवा और हार्ड कॉपी निकाल सकता है। बताया कि उन्हें पता नहीं थी कि केंद्र के बाहर कोई कर्मी स्वास्थ्य कार्ड बना रहा है। इधर, कार्ड बना रहे कर्मी डी जयसवाल ने बताया कि निरसा के चंदन कुमार द्वारा उन्हें इस काम के लिए अधिकृत किया है। बताया कि कार्ड बनाने के एवज में कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है। जो हार्ड कॉपी लेना चाहते हैं। उन्हें पचास रुपये भुगतान करना पड़ता है।