पूर्व मुखिया समेत दो की दिनदहाड़े हत्या, विरोध में बवाल, सड़क और रेलवे ट्रैक जाम

समस्तीपुर। समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या कर दी गई। दोनों सोमवार सुबह बाइक से अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। ब्रह्म स्थान के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने पूर्व मुखिया को 5 गोली और उनके सहयोगी को 3 गोली मारी। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडीहा गांव स्थित ब्रह्म स्थान के पास की है। दोनों मर्डर के पीछे की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। इधर, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों घायलों सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पूर्व मुखिया को मृत घोषित कर दिया और उनके सहयोगी को डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन डीएमसीएच लेकर जा रही रहे थे कि रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान सिंघिया बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। लेकिन, लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा और 3 गोली बरामद किया। लोगों का कहना है कि गोलीबारी के बाद बदमाश पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o9vn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *