मुसीबत में उर्फी जावेद- दुबई में पुलिस ने एक्ट्रेस को हिरासत में लिया

download (1)
दुबई। उर्फी जावेद का विवादों से गहरा नाता हैं। रिवीलिंग ड्रेस को लेकर कई बार उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। अब विदेश में भी वो विवादों में आ गई हैं। टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उर्फी को कथित तौर पर दुबई में हिरासत में लिया गया है। वो वहां पर एक रिवीलिंग ड्रेस पहनकर शूटिंग कर रही थीं, जिसकी वजह से वो मुसीबत में पड़ गईं। ये भी दावा किया जा रहा है कि फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद दुबई में एक वीडियो की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने रिवीलिंग कपड़े पहने थे। इस वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
दूसरी तरफ एक सूत्र ने दावा किया है कि उर्फी इंस्टाग्राम वीडियो के लिए शूट कर रही थीं। उन्होंने खुद डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था, जो दुबई के लोगों के मुताबिक रिवीलिंग था। फैक्ट ये है कि कपड़ों के साथ कोई समस्या नहीं है, लेकिन जहां उन्होंने वीडियो शूट किया, वो एक ओपन एरिया था और वहां पर ऐसे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eztf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *