पीड़ित संतोष कुमार भोगता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई इंसाफ दिलाने की गुहार

IMG-20230130-WA0055

गिरिडीह। गिरिडीह ज़िला के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित कीर्तनियाडीह निवासी संतोष कुमार भोगता पिता शंकर भोगता ने पुलिस अधीक्षक को आवदेन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। आवदेन में लिखा है कि पीड़ित 16. जनवरी को समय करीब चार बजे अपनी बहन रिंकू देवी पति बालेश्वर यादव साकिन नावाडीह थाना डुमरी जिला गिरिडीह के घर आयोजित जमीन विवाद को लेकर पंचायत में शामिल होने अपने भाई पवन भोगता के साथ गया था। जहां पंचायत के दौरान विरोधी पक्ष के शंकर यादव, बिरजू यादव, सत्यदेव यादव तीनो पिता बाजी यादव, बासो महतों, सुजीत राणा पिता गुलाब बडही सभी साकिन नावाडीह थाना डुमरी जिला गिरिडीह हरवे हथियार के साथ अचानक आए और हमला बोल दिया जिसमें मैं, मेरा भाई और मेरी बहन को गम्भीर चोटें आई। मेरे पॉकेट से नगदी पांच हजार रूपए और मेरी बहन के गले से चांदी की चेन खींच लिया गया। मेरी बाइक संख्या जेएच 09एच 2810को क्षतिग्रस्त कर दिया। पंचायत में उपस्थित लोगों के विरोध कराने पर सभी हमलावर भागे। अभियुक्तों के खिलाफ़ विधि सम्मत कार्यवाही हेतू डुमरी थाना प्रभारी को आवदेन सौंपा जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित संतोष कुमार भोगता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1mhh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *