ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने सालखन मुर्मू का पुतला दहन किया

1

जामा प्रखंड परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की सांगठनिक बैठक ग्राम प्रधान शिबू सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं उनके सहयोगियों ने एक स्वर में सेंगल अभियान के संयोजक सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू एवं सेंगल अभियान के समर्थकों द्वारा संताल परगना के वंशानुगत बहाल ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ अनर्गल बयान की तीव्र निन्दा की। मौके पर ग्राम प्रधान शिबू सोरेन के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गयी एवं जामा चौक पर सेंगल अभियान के संयोजक सह सांसद सालखन मुर्मू का पुतला दहन किया गया। बता दें कि सालखन मुर्मू ने संताल परगना के वंशानुगत ग्राम प्रधानों एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ अनर्गल बयान दिया है और वंशानुगत बहाल ग्राम प्रधानों एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ न्यायालय में जनहित याचिका दायर किया है। जिसमें सरकार के महाधिवक्ता ने सरकार के तरफ से ग्राम प्रधानों का पक्ष रखते हुए वंशानुगत बहाली को सही ठहराया है।  न्यायालय का फैसला ग्राम प्रधानों के पक्ष में होने के बावजूद सालखन मुर्मू एवं सेंगल अभियान के समर्थकों द्वारा ग्राम प्रधानों एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी की जा रही हैं जिसका ग्राम प्रधान मांझी संगठन पूरजोर विरोध करती है। बैठक और पुतला दहन कार्यक्रम में अंचल के सैंकड़ों ग्राम प्रधानों एवं उनके सहयोगियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से फुलीन सोरेन, मिशिल हांसदा,भीम सौरेन,जौशेफ हैम्ब्रम, निर्मल रक्षित, श्रीपति मंडल, संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल, सुरेन्द्र राय, बोदीलाल मरांडी, नन्दलाल दर्वे आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x548

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *