ऑनलाईन लगान वसूली को निरस्त कर मालगुजारी ऑफ से ली जाए : महादेव यादव
कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी एवं गोचर भूमि की देखभाल ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के सभागार में ग्राम प्रधान मांझी संगठन की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर बैठक में अंचलाधिकारी जरमुंडी राजकुमार प्रसाद भी मौके पर मौजूद थे। बैठक में ग्राम प्रधानों ने अंचलाधिकारी से विभिन्न कठिनाइयों का समाधान हेतु चर्चा किया। मौके पर अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने प्रधानों की समस्याओं का यथासंभव हल निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी सरकारी एवं गोचर भूमि है उसका देखभाल सभी ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी जमीन पर अतिक्रमण किया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल अंचल कार्यालय को दी जाए। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बैठक में ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि बढ़ाने की मांग की गई। अंचलाधिकारी से चर्चा की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मालगुजारी लगान वसूली ऑन लाईन निरस्त की जानी चाहिए तथा ऑफ लाइन मालगुजारी की वसूली को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंचल के सभी ग्राम प्रधानों को रजिस्टर-02 मुहैया किया जाए और प्रधानों को उसका हक और अधिकार मिलना चाहिए। इस अवसर पर बैठक में गोविंद मुर्मू, नीलम देवी, नेमो देवी, रंथि देवी, जयंती देवी, मुंशी मुर्मू, राजेंद्र राय, अशोक मंडल, वीरेंद्र राउत, हरिहर रवानी, श्रीपति मांझी, रामेश्वर बास्की गोपीनाथ राय, उमाकांत माल सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3s41