ग्रामीणों ने लगाया एमडीएम का चावल बेचने का आरोप

IMG-20230123-WA0008
डुमरी। प्रखंड के इसरीबाज़ार में अवस्थित भगत मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा एमडीएम का चावल बेचने के प्रयास करने को लेकर लोगों ने किया हंगामा, मामला तीन दिन पहले का है।ग्रामीणों ने बीईईओ को आवेदन देकर प्रबंध समिति को भंग कर नयी कमिटी के पुनर्गठन की मांग की है।बीआरसीसी सह बीईईओ जयकुमार तिवारी ने ग्रामीणों के आवेदन को जिला को अग्रसारित करने की बात कही है।दिए आवेदन में लिखा है कि भगत मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा एमडीएम का चार बोरा चावल ठेला में लादकर पास के दुकान में बिक्री करने की नीयत से ले जाया गया था।लोगों को जानकारी होने पर काफी लोग जूट गए जिसके बाद वापस ठेला विद्यालय में ले जाया गया।इधर लोगों ने इसकी सूचना बीईईओ को दिया।साथ ही कांग्रेस नेता सुखदेव सेठ अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष रामेश्वर महतो पहुंचे व बीईईओ स्कूल पहुंचे।मामले को लेकर दिए अवेदन में महेश यादव, मनोज यादव,सागीर अंसारी,सौरभ कुमार,सलीम अंसारी आदि दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं।इस संबंध में बीईईओ ने बताया कि मामले में कार्रवाई हेतु विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि बच्चों के मध्यान भोजन के खाद्यान्न में भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/flvf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *