नल जल योजना में गड़बड़ी का ग्रामीणों ने लगाया आरोप,जेई ने कहा जांच होगी

19

प्रधानमंत्री नल जल योजना में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली पंचायत के घंघरी मन्डरिया टोला में 80 आदिवासी घर हैं। जहाँ घर घर नल जल योजना के तहत हर घर स्वच्छ पानी पहुँचाने को लेकर  कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन संवेदक के द्वारा कार्य में मनमानी तरीके से निर्माण करने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया। वहीं इस दौरान धरगुल्ली पंचायत के आदिवासी टोला मन्डरिया में घर के बाहर लगाए जा रहे  पानी प्लेट में जमीन पर ही मिट्टी में बिना सोलिंग का निर्माण कार्य चबुतरा बना दिया गया। इस मामले को लेकर जब स्थानीय युवक किशोर मुर्म  ने मुंशी से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए कहा तो मुंशी ने कहा कि जिसे कहना कह दो मुझे कोई फर्क नही पडेगा,काम इसी तरह होगा। उधर दशरथ यादव ने बताया कि पठारी इलाका है और एक भी बोरिंग 200 फीट नही किया गया है,साथ ही ढलान  जगह पर बोरिंग किया गया है,जिससे उँचाई वाले जगह पर निवास कर रहे लोगों को परेशानी होगी।इस दौरान अर्जून बेसरा के घर कच्ची सड़क लगभग बीस फीट से अधिक दुरी पर है । बताया जाता है कि मंशी ने कहा कि अपने खुदाई कर लो तो अपने से खुदाई कर पाइप को घर के अन्दर कर लिया। ग्रामीणों मेेंं शिबू मुर्मू, विनोद बास्के लक्ष्मण मुर्मू दिलीप किस्कू शामिल थे।मामले की सूचना जेई को दिए जाने पर  जेई लीलो महतो ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hrpp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *