प्राथमिक विद्यालय बंगारों में ग्रामीणों ने लगाया भारी गड़बड़ी का आरोप

IMG-20230117-WA0042
देवरी। देवरी प्रखंड के बंगारो स्थित प्राथमिक विद्यालय बंगारो में ग्रामीणों ने भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।उक्त विद्यालय में मंगलवार को संयोजिका का चुनाव होना था किंतु उपस्थित सदस्यों और ग्रामीणों ने उक्त विद्यालय के अध्यक्ष और शिक्षक पर मध्याह्न भोजन में रोजाना उपस्थित बच्चों से भी अधिक संख्या दिखाकर मध्याह्न भोजन का राशि गमन करने का आरोप लगाया इस आलोक में जब मध्याह्न भोजन का पंजी और उपस्थिति पंजी देखा गया तो उपस्थिति पंजी में दर्ज नामित संख्या से अधिक बढ़ाकर मध्याह्न भोजन पंजी में आंकड़ा देखा गया जो नियम के विरुद्ध है।इस बाबत जेएसएलपीएस के बीआरपीएसएस सुनीता देवी ने बताई कि हमने जांच पड़ताल के दौरान पाया कि विद्यालय में रोजाना 80 से 85 बच्चे उपस्थित होते हैं किंतु मध्याह्न भोजन के लिए 140 से 150 बच्चों का आंकड़ा दिया जाता हैं। वहीं राजकुमार मंडल ने बताया कि पूर्व में जो लॉकडॉन का पैसा बच्चों का आया था वो अभी तक सभी बच्चों को पूरा पूरा नहीं मिल पाया है जबकि आज से करीब छः माह पहले यहां के शिक्षक बोले थे कि एक माह के अंदर सभी बच्चों को दे देंगे किंतु आज तक नहीं मिल पाया है आज जब सभी ग्रामीण हिसाब मांगे तो बहाना बनाकर यहां से चले गए।वहीं गोविंद मंडल और प्रकाश मंडल ने बताया कि विकाश फंड से विद्यालय में पंखा लगना था लेकिन वो भी आज तक नहीं लग पाया है। वहीं सुनीता देवी बीआरपीएसएड, एसएएसडी रिंकी कुमारी, फूल कुमारी जेएसएलपीएस,ग्रामीण गीता देवी,पिंकी देवी,आरती देवी,संगीता देवी,रेखा देवी,सुनीता देवी,राजकुमार मंडल,पिंटू मंडल,बसंती देवी,गोविंद मंडल,अनिल राणा, लालो राम,प्रकाश मंडल,सरोज मंडल ,किशोर यादव आदि लोगों ने लिखित आवेदन में हस्ताक्षर कर बीईओ को आवेदन देकर विद्यालय के अध्यक्ष को बदलने का मांग किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d96o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *