बड़कागांव मुख्यालय में विगत लगभग 2 माह से अंचलाधिकारी का पद रिक्त रहने के कारण ग्रामीणों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो की अंचलाधिकारी अमित कुमार किस्कु के द्वारा सुसज्जित तरीके से कामकाज किया जा रहा था ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी जा रही थी परंतु 22 मार्च को अचानक उनका तबादला रांची मुख्यालय कर दिया गया। तब से लेकर बड़कागांव अंचल में अंचलाधिकारी का पद रिक्त पड़ा है हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे को अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ताकि अंचल की कामकाज पूरी हो सके। ग्रामीणों के कामकाज पूरा नहीं होने देख समाजसेवी सोनू इराकी ने झारखंड सरकार से बड़कागांव में जल्द से जल्द रिक्त पड़े अंचलाधिकारी नियुक्त करने की मांग की गई है। जल्द से जल्द अगर सीओ का नियुक्ति नहीं होती है तो जनता के साथ अंचल कार्यालय के बाहर धरना में बैठ जाएंगे। मांग करने वालों में मुख्य रूप से पप्पू मेहरा, टिकन भुइयां ,परवेज आलम, अबू बकरत, सरोज कुमार महतो, सुनील कुमार ,राजा खान ,रीना देवी, प्रभा देवी, रानी देवी, आदि लोग उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने बड़कागांव प्रखंड में अंचलाधिकारी नियुक्त करने की मांग की
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gro6